​साकची में सजने वाला है ‘जमशेदपुर हाट’: उपायुक्त ने दिया 10 दिनों का ‘अल्टीमेटम’

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : स्थानीय कारीगरों के उत्पाद को प्रदर्शित और बिक्री करने के लिए साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण के कार्यकारी एजेंसी को 10 दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का निदेश दिया।

बता दें कि जिला प्रशासन के पहल पर जिला में ग्रामीण स्तर पर प्रचलित हस्तशिल्प व अन्य उत्पादों को एक स्थाई दुकान के माध्यम से ग्राहको तक पहूच सुगम करने के उद्देश्य से जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद को प्रदर्शित व बिक्री करने में आसानी हो।

उपायुक्त ने कहा भवन का निर्माण में गुणवता सुनिश्चित करें और जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट के दुकान का आवंटन, संचालन और मेंटेनेंस के लिए कमिटी बनाने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया।

Share This Article