यात्रीगण ध्यान दें: 12 फरवरी को थमेगा 12 ट्रेनों का पहिया, अप्रैल में भी कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

Manju
By Manju
2 Min Read
Passenger train in the Countryside near Pune India.

डिजिटल डेस्कजमशेदपुर: अगर आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे द्वारा विकास कार्यो (डेवलपमेंट वर्क) के चलते बड़े पैमाने पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कल यानी 12 फरवरी को कुल 12 मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इतना ही नहीं, अप्रैल के महीने में भी लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

​कल रद्द रहने वाली प्रमुख मेमू ट्रेनें

​रेलवे के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कारण 12 फरवरी को इन मार्गों पर ट्रेनें नहीं चलेंगी।

खड़गपुर-झाड़ग्राम मेमू (दोनों दिशाओं से)

झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू और पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू

चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू

राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू

झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू और अन्य स्थानीय पैसेंजर ट्रेनें।

​अप्रैल में भी बढ़ेगी मुश्किलें, एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

​सिर्फ कल ही नहीं, बल्कि अप्रैल माह में भी यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शालीमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है।

शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस: यह ट्रेन 4 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच प्रभावित रहेगी। विशेष रूप से 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को इसकी सेवाएं नहीं मिलेंगी।

लोकमान्य तिलक-शालीमार एक्सप्रेस: वापसी दिशा में यह ट्रेन 6 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच रद्द रहेगी। इसकी मुख्य तारीखें 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल तय की गई हैं।

​रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस एक बार आधिकारिक ऐप या इंक्वायरी नंबर पर जरूर चेक कर लें। ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Share This Article