भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी के समर्थन में जोरदार चुनावी अभियान चलाया। सोमवार की शाम 5 बजे रामगढ़ स्थित सिद्धिविनायक होटल में आयोजित सभा में उन्होंने आम मतदाताओं से चुनाव चिन्ह बिस्कुट छाप, क्रम संख्या 6 पर मतदान करने की अपील की।
सिद्धिविनायक में चुनावी सभा, समर्थन की अपील
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि रामगढ़ के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित को प्राथमिकता देने के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाना जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से 23 फरवरी को बिस्कुट छाप के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया।
तेलियातु में जनसभा, मिला जनसमर्थन
चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत तेलियातु में हनुमान मंदिर के समीप जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय माताओं, बहनों, युवाओं एवं सम्मानित बुजुर्गों का अपार स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हुआ। प्रत्याशी प्रिया कुमारी ने यहां भी बिस्कुट छाप क्रम संख्या 6 पर मतदान की अपील की।
अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान
चुनाव प्रचार के क्रम में निम्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया—
अंबेडकर चौक
घुटुवा बस्ती
मुंडा टोली
वरिष्ठ प्रबुद्ध सम्मेलन में सहभागिता
इसके अलावा सिद्धि विनायक मैरेज हॉल में आयोजित वरिष्ठ प्रबुद्ध सम्मेलन सभा में शामिल होकर प्रत्याशी प्रिया कुमारी ने सभा का संचालन किया और अपने समर्थन में बिस्कुट छाप क्रम संख्या 6 पर वोट मांगा।
प्रचार में ये रहे शामिल
जनसंपर्क अभियान और सभाओं में रविंद्र साहू, प्रवीण कुमार सोनू, शीतल सिंह, मंजू देवी, रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
23 फरवरी को मतदान की अपील
भाजपा नेताओं और समर्थकों ने संयुक्त रूप से मतदाताओं से अपील की कि वे 23 फरवरी को मतदान कर बिस्कुट छाप, क्रम संख्या 6 पर वोट देकर प्रिया कुमारी को विजयी बनाएं।

