21 फरवरी से जूनागढ़ स्टेशन तक चलेगी हावड़ा-टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने 21 फ़रवरी से चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 12871/12872 हावड़ा-टिटलागढ़-हावड़ा सुपरफास्ट इस्पात एक्सप्रेस का संचालन अब ओडिशा के जूनागढ़ रोड स्टेशन तक कर दिया है।

21 फ़रवरी से जूनागढ़ तक चलेगी इस्पात एक्सप्रेस
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12871 हावड़ा-टिटलागढ़-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन हावड़ा स्टेशन से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरते होते हुए शाम 07:35 बजे टिटलागढ़, रात 08:00 बजे केसिंगा, रात 08:35 बजे लांजीगढ़ रोड, 09:45 बजे भवानीपटना और 10:35 बजे जूनागढ़ रोड स्टेशन पहुंचेगी।

22 फ़रवरी से जूनागढ़ से हावड़ा चलेगी इस्पात एक्सप्रेस:
ट्रेन संख्या 12872 जूनागढ़ रोड-टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस जूनागढ़ रोड स्टेशन से अहले सुबह 02:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 03:00 बजे भवानीपटना, सुबह 03:55 बजे लांजीगढ़ रोड, सुबह 04:48 बजे केसिंगा,सुबह 05:05 बजे टिटलागढ़ पहुंचने के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरते हुए शाम 06:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

Advertisement

समय और कोच संरचना में बदलाव नहीं
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन का स्थिर समय-सारणी और कोच संरचना पहले जैसी ही रहेगी। केवल इसका टर्मिनस स्टेशन अब टिटलागढ़ की जगह जूनागढ़ स्टेशन हो जाएगा। इस तरह ट्रेन का अप और डाउन में परिचालन जूनागढ़ से हावड़ा स्टेशन तक होगा। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे के फैसले का स्वागत किया है। लंबे समय से जूनागढ़ रोड तक इस्पात एक्सप्रेस की विस्तार की मांग जा रही थी।

Share This Article