घाटशिला में ‘उल्लास’: एम्स के विशेषज्ञों ने जांची 128 मरीजों की सेहत, मुफ्त मिला इलाज और दवा

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच, उपचार व दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 128 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से सभी प्रखंडों में क्रमवार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मिर्गी से पीड़ित व्यक्तियों की समय पर पहचान कर उनका समुचित व वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, घाटशिला व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से मिर्गी रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और वैज्ञानिक उपचार के महत्व को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। उपायुक्त द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके।

Share This Article