1 मार्च 2026 से बड़ा बदलाव: UTS on Mobile होगा बंद, अब RailOne से मिलेंगी सभी सुविधाएं

KK Sagar
2 Min Read

भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रहा है। 1 मार्च 2026 से रेलवे का लोकप्रिय UTS on Mobile ऐप पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस ऐप के जरिए अब तक यात्री जनरल (अनरिजर्व्ड) टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुक करते थे। रेलवे ने यह फैसला यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब यात्रियों को अलग-अलग कामों के लिए कई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। RailOne एक यूनिफाइड (एकीकृत) ऐप है, जिसमें टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारियां एक ही जगह मिलेंगी। UTS ऐप को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है और 1 मार्च 2026 के बाद यह पूरी तरह काम करना बंद कर देगा।

RailOne ऐप में मिलेंगी ये सुविधाएं

RailOne ऐप के जरिए यात्री—

जनरल (अनरिजर्व्ड) टिकट बुक कर सकेंगे

रिजर्व टिकट बुकिंग कर सकेंगे

प्लेटफॉर्म टिकट ले सकेंगे

PNR स्टेटस चेक कर सकेंगे

लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस देख सकेंगे

ट्रेन टाइम-टेबल और कोच पोजिशन की जानकारी पा सकेंगे

शिकायत दर्ज करने और सुझाव देने की सुविधा भी मिलेगी

इस तरह रेलवे से जुड़ी लगभग सभी डिजिटल सेवाएं एक ही ऐप में उपलब्ध होंगी।

ऐसे करें RailOne ऐप का इस्तेमाल

अपने मोबाइल में RailOne ऐप डाउनलोड करें (Android और iOS दोनों पर उपलब्ध)।

मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।

यात्रा की जानकारी भरें — बोर्डिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन और टिकट का प्रकार चुनें।

भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करें।

भुगतान सफल होते ही टिकट मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।

UTS वॉलेट बैलेंस का क्या होगा?

जिन यात्रियों के UTS ऐप में पहले से पैसे जमा हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे के मुताबिक, UTS वॉलेट में मौजूद बैलेंस को RailOne ऐप में ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके लिए ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....