धनबाद। धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए जारी मतगणना के तीसरे राउंड में संजीव सिंह ने जबरदस्त बढ़त बनाते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से हजारों वोटों से आगे चल रहे हैं।
तीसरे राउंड तक मिले वोट इस प्रकार हैं—
संजीव सिंह – 54,076 वोट
चंद्र शेखर अग्रवाल – 37,456 वोट
संजीव कुमार – 29,644 वोट
शमशेर आलम अंसारी – 28,727 वोट
इंदु देवी – 7,763 वोट
शांतनु कुमार चंद्रा – 3,159 वोट
रवि चौधरी – 2,625 वोट
अमित कुमार अग्रवाल – 2,608 वोट
रवि बुंदेला – 1,937 वोट
आकाश दुसाध – 1,879 वोट
मुकेश कुमार पांडेय – 977 वोट
तीसरे राउंड के बाद संजीव सिंह की बढ़त ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। अब सभी की नजरें अगले राउंड की मतगणना और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

