चाईबासा: मासूम की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। चाईबासा : चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध के आरोपी देवेन्द्र बोदरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण
ग्राम खूटपानी निवासी बालेमा हेम्ब्रम ने अपने चार वर्षीय पुत्र निर्मल हेम्ब्रम के अपहरण की शिकायत मुफ्फसिल थाना में दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?
पुलिस ने जांच के दौरान इन कड़ियों को जोड़ा

Advertisement

CCTV फुटेज: संदिग्ध की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया गया।

गुप्त सूचना: पुलिस को आरोपी के ठिकाने की सटीक जानकारी मिली।

गिरफ्तारी: चक्रधरपुर के ग्राम इचीडा (टोला उलीडीह) निवासी देवेन्द्र बोदरा को पुलिस ने धर दबोचा।

वारदात के पीछे की खौफनाक वजह
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के बयान के अनुसार उसने मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी। बालक द्वारा विरोध किए जाने पर उसने पास पड़े पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चुईगुटू पहाड़ से बालक का शव और वारदात में इस्तेमाल खून से सना पत्थर बरामद कर लिया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त देवेन्द्र बोदरा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है। इस सफल कार्रवाई में SDPO बहामन टुटी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, रितेश कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share This Article