बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश की अगुवाई में राज्य में एनडीए को बड़ी जीत मिली। इसके बाद उन्होंने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। अब तीन महीने बाद ही बिहार की सियासी फिंजा में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़कर राज्यसभा जाने की खबरों ने पटना से दिल्ली तक हलचल तेज कर दी है।
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौम होगा?
सीएम नीतीश कुमार के नामांकन दाखिल करने को लेकर पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाएंगे, तो सबसे बड़ा प्रश्न होगा- बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
पावर ट्रांसफर की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि जदयू से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फॉर्मूला भी चर्चा में है। दरअसल, बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त ही सबकुछ तय हो चुका था। लेकिन चुनाव में नीतीश कुमार के नाम पर ही एनडीए को बड़ी सफलता मिली थी, इसलिए उन्हें 10वीं बार सीएम के रूप में शपथ दिलाई गई। लेकिन अब पावर ट्रांसफर की तैयारी पूरी हो चुकी है।
बीजेपी-जेडीयू की भूमिक बदलेगी?
नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए जाने के बाद बिहार में बीजेपी और जदयू की भूमिका पूरी तरह से बदल सकती है। अभी नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी कोटे से दो उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन किसी बीजेपी नेता के सीएम बनने पर नई सरकार में जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।
निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में
इसी बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी तेजी से उभर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश खुद राज्यसभा जा सकते हैं और निशांत डिप्टी सीएम बन सकते हैं। हालांकि, नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने की चर्चा के साथ ही जदयू के अंदर निशांत कुमार के सीएम बनाने की मांग भी शुरू हो गई है।
बिहार में सियासी सस्पेंस
बिहार में सियासी सस्पेंस अभी बरकरार है। पटना से दिल्ली तक फैली इस सियासी बिसात पर हर चाल सोच-समझकर चली जा रही है। आने वाले चंद घंटे बिहार की राजनीति की दिशा और दशा तय कर सकते हैं।

