आज पूर्णिया और कटिहार में नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’, कई योजनाओं की देंगे सौगात

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम चरण के तहत आज गुरुवार को पूर्णिया और कटिहार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सीमांचल के विकास के लिए पिटारा खोलेंगे। पूर्णिया में 321 करोड़ रुपये की 8 योजनाओं का शिलान्यास और 164 करोड़ की 84 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं कटिहार में 181 करोड़ की 186 योजनाओं का शिलान्यास और 229 करोड़ की 257 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

आज पूर्णिया से करेंगे यात्रा की शुरूआत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन है। जिसके तहत वे पूर्णिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे जिले की अधिष्ठात्री देवी मां पूरण देवी मंदिर पहुंचेंगे। जहां वे विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री थाना चौक स्थित पशुपालन कार्यालय जाएंगे। जहां वे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे।  

Advertisement

करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

अपनी यात्रा के दौरान सीएम जिले की विकास कार्यों को प्रगती देते हुए बड़ी सौगात देने वाले हैं। जिसमें लगभग ₹321 करोड़ की लागत वाली 8 योजनाओं का शिलान्यास और ₹164 करोड़ की लागत वाली 84 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

आम जनता के साथ संवाद

इसके बाद मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां वे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इसी परिसर में वे ‘जीविका दीदी’ और आम जनता के साथ जन संवाद कर सरकारी योजनाओं के फीडबैक लेंगे।

Share This Article