बंगाल को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 18,680 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी सूबे की सूरत, जानें क्या होगा खास

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च (शनिवार) को राज्य के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कोलकाता से लगभग 18,680 करोड़ रुपये की मेगा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस सौगात का सबसे बड़ा हिस्सा सड़क, रेलवे और बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित है।

खड़गपुर से सिलीगुड़ी: 8 घंटे की होगी बचत
सड़क नेटवर्क के मामले में बंगाल को एक बड़ा ‘गेम चेंजर’ मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री 16,990 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की नींव रखेंगे और कुछ का उद्घाटन करेंगे।

    खड़गपुर-मोरग्राम इकोनॉमिक कॉरिडोर: 231 किलोमीटर लंबे इस 4-लेन कॉरिडोर के बनने से खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच की दूरी 120 किलोमीटर कम हो जाएगी।

    समय की बचत: इस नए रास्ते से सफर का समय लगभग 8 घंटे कम हो जाएगा, जिससे उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच व्यापार और आवाजाही सुगम होगी।

    नए पुल: एनएच-14 पर दुबराजपुर बाईपास के साथ-साथ कांगशबती और शिलाबती नदियों पर नए पुलों का काम भी शुरू होगा।

    रेलवे: दिल्ली के लिए नई ट्रेन और हाई-टेक स्टेशन
    रेल यात्रियों के लिए भी यह शनिवार खुशियों भरा होगा। पीएम मोदी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कदम उठाएंगे।

      नई ट्रेन: पुरुलिया से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

      अमृत स्टेशन: ‘अमृत स्टेशन योजना’ के तहत हल्दिया और सिउरी सहित 6 स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया है, जिसका लोकार्पण होगा।

      तीसरी लाइन: बेल्दा और दंतान के बीच तीसरी रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित की जाएगी, जिससे मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।

      पोर्ट और रिवर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
      समुद्री व्यापार और पर्यटन में बंगाल की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भी बड़ी योजनाएं तैयार हैं।

        हल्दिया और खिदिरपुर: हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर 2 का मशीनीकरण और खिदिरपुर डॉक्स का जीर्णोद्धार किया गया है।

        रिवर क्रूज: कोलकाता में एक नए रिवर क्रूज टर्मिनल के निर्माण की योजना है, जिससे गंगा नदी के किनारे पर्यटन के नए अवसर पैदा होंगे।

        Share This Article