सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर 8 मई से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। कंपनी ने अपने डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर को लेकर अहम फैसला लिया है। अब प्लेटफॉर्म से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन (E2EE) फीचर को हटाया जा रहा है, जिससे यूज़र्स की निजी चैट पहले जैसी पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेगी।
क्या है नया बदलाव
Meta Platforms ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में पुष्टि की है कि इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर को हटाया जा रहा है। यह फीचर दिसंबर 2023 में जोड़ा गया था, ताकि यूज़र्स की चैट अधिक सुरक्षित रह सके।
E2EE हटने का क्या होगा असर
एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन (E2EE) एक ऐसा सुरक्षा फीचर है जिसमें चैट को केवल मैसेज भेजने वाला (Sender) और प्राप्त करने वाला (Receiver) ही पढ़ सकता है। यहां तक कि प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी भी उन मैसेजेस को एक्सेस नहीं कर सकती।
लेकिन अब इस फीचर के हटने के बाद यूज़र्स द्वारा की जाने वाली चैट्स का एक्सेस प्लेटफॉर्म के पास रहेगा। यानी चैट्स पहले जितनी निजी और सुरक्षित नहीं मानी जाएंगी।
पहले WhatsApp की तरह दिया गया था फीचर
Meta Platforms ने पहले WhatsApp की तरह ही इंस्टाग्राम और Facebook Messenger में भी E2EE फीचर रोलआउट किया था, ताकि यूज़र्स की प्राइवेसी को मजबूत किया जा सके।

