कर्नल जे.के. सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, एक्स-सर्विसमैन फोर्स गठन का प्रस्ताव सौंपा

KK Sagar
1 Min Read

कर्नल जे. के. सिंह ने आज राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्नल जे.के. सिंह ने पूर्व सैनिकों के अनुभव, अनुशासन और कौशल के प्रभावी उपयोग के लिए बहुउद्देश्यीय एक्स-सर्विसमैन फोर्स के गठन से संबंधित एक अवधारणा पत्र प्रस्तुत किया।

प्रस्तावित बल का उद्देश्य देश में औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करना, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने में भी यह बल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव को गंभीरता से सुना और राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सेवा कर चुके सैनिकों का अनुभव और अनुशासन विभिन्न राष्ट्रीय कार्यों में उपयोगी साबित हो सकता है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....