अशर्फी अस्पताल के खिलाफ धरने पर विधायक रागिनी सिंह : पैसे की कमी पर शव बंधक बनाने का आरोप

KK Sagar
1 Min Read

2.75 लाख के बिल में 20 हजार की कमी पर शव रोके जाने का दावा, पैसे लौटाने की मांग

झरिया की विधायक रागिनी सिंह झारखंड विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गई हैं और धनबाद के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मरीज के परिजनों से अनुचित तरीके से पैसे वसूले गए और शव को बंधक बना लिया गया।

रागिनी सिंह ने बताया कि मरीज के इलाज का कुल बिल करीब 2 लाख 75 हजार रुपये था, जिसमें लगभग 20 हजार रुपये की कमी रह गई थी। इसी राशि को लेकर अस्पताल ने शव देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह मानवता के खिलाफ है।

विधायक ने आगे कहा कि मंत्री द्वारा पहले ही आश्वासन दिया गया था कि इलाज के दौरान यदि किसी मरीज की मृत्यु हो जाती है, तो परिजनों से पैसा नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद अस्पताल द्वारा इस तरह की कार्रवाई बेहद निंदनीय है।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....