रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 2 अप्रैल से नियमित होगी हटिया-दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हटिया-दुर्ग-हटिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब अपनी पुरानी पहचान बदलकर ‘नियमित एक्सप्रेस’ के रूप में पटरी पर दौड़ने को तैयार है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद, दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

नया नंबर और नियमित शिड्यूल
अब तक स्पेशल ट्रेन (नंबर 08185/08186) के रूप में चल रही यह सेवा अब ट्रेन संख्या 18641/18642 के रूप में जानी जाएगी। इसके नियमित परिचालन की शुरुआत 02 अप्रैल से होने जा रही है।

समय-सारणी पर एक नज़र

Advertisement

हटिया से दुर्ग (ट्रेन संख्या 18641)
यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को हटिया से रवाना होगी।

प्रस्थान: रात 08:05 बजे (हटिया)

प्रमुख ठहराव: राउरकेला (10:45 PM), झारसुगुडा (12:20 AM), बिलासपुर (03:50 AM), रायपुर (05:40 AM)

आगमन: सुबह 06:45 बजे (दुर्ग)

दुर्ग से हटिया (ट्रेन संख्या 18642)
वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

प्रस्थान: शाम 07:35 बजे (दुर्ग)

प्रमुख ठहराव: रायपुर (08:15 PM), बिलासपुर (10:25 PM), झारसुगुडा (02:43 AM), राउरकेला (04:05 AM)

    आगमन: सुबह 07:15 बजे (हटिया)
    बता दें कि इस ट्रेन का राउरकेला में 10 मिनट और झारसुगुडा में 2 मिनट का ठहराव तय किया गया है। नियमितीकरण से न केवल व्यापारियों और छात्रों को फायदा होगा, बल्कि यात्रियों को अब कंफर्म टिकट मिलने में भी आसानी होगी।

    Share This Article