यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात व सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान समेत महत्वपुर्ण विषयों पर चर्चा की गई। समीक्षा के क्रम में पिछले जनवरी, फरवरी माह व वर्ष की तुलना में माह सड़क दुर्घटनाएं में कमी दर्ज की गई है। बावजूद सड़क दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में बिना हेलमेट वाहन चालक हताहत हो रहे है। सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा में यह बात सामने आई कि अधिकांश मौतें सीधे तौर पर चालकों की लापरवाही के कारण हुई है। इसके अलावे सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव भी हादसों रहे है।

लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालको पर जुर्माना के साथ साथ लाइसेंस रद्द करने, यात्री वाहनों, मालवाहक वाहन और स्कूल वैन पर ओवरलोडिंग करने व सड़क में जहां तहां रोक कर सवारी उतारने-चढ़ाने के मामले पर वाहन ऑनर की जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। पुरानी गाड़ी व फिटनेश के बिना गाड़िया सड़क पर न चले इसके लिए भी कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए ड्राईविंग प्रशिक्षण संस्थान के संचालक को सख्त निर्देश दिया कि हेवी लाइसेंस नवीकरण में मानकों के तहत जांच एवं नियम कायदों के तहत ड्राईवरों का लाईसेंस के लिए अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया। यातायात पुलिस को गत वर्ष की तुलना में कम राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके अलावे उपायुक्त ने स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही मानसिक रूप से विक्षिप्त व निराश्रित लोगों को शहरी निकाय में बनाये गये सरकारी आश्रय गृहों में पुनर्वास के लिए ट्रैफिक पुलिस व पुलिस पोस्ट पहल करने के लिए निर्देशित किया गया।
दुर्घटना प्रभावितों व उसके परिजनों को मिलने वाली सहायता हिट एंड रन, जीआईएस बीमा, आपदा योजना से मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के जल्द निपटाने और प्रभावित परिवारों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त के अलावे वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी हेडक्वार्टर व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article