सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की मौत, गहरे सदमे में पूरा परिवार

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक हादला हुआ है। यहां जेडीयू की वर्तमान विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे जिले और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई

जानकारी के अनुसार, विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे बेटे अखिलेश कुमार अपने आवास से कार लेकर निकले थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Advertisement

गहरे सदमे में पूरा परिवार 

पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और विधायक विभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार गहरे सदमे में डूबा हुआ है। अखिलेश कुमार राजनीति से पूरी तरह दूर रहते थे, लेकिन परिवार के साथ उनका व्यवहार अत्यंत सौम्य, सम्मानजनक और प्यार भरा था। जिससे नवादा इलाके में उनकी काफी लोकप्रियता थी। इस अचानक घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है और नवादा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article