डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: मारवाड़ी सम्मेलन, भालूबासा शाखा की ओर से शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।
भक्तिमय रहा माहौल
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से ही हो गई थी। ईसर-गौरा की आकर्षक प्रतिमाओं के समक्ष सीतारामडेरा, भालूबासा, भुइयाडीह और एग्रिको क्षेत्र की लगभग 80 परिवारों की महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
सभी को मिला समान सम्मान
इस आयोजन की खास बात यह रही कि शाखा द्वारा पूजन में शामिल सभी माताओं, बहनों और बेटियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागी महिलाओं ने बताया कि आमतौर पर केवल विवाहित महिलाओं को ही उपहार देने की परंपरा है, लेकिन यहां सभी को समान रूप से सम्मान मिला, जो बेहद सराहनीय है।
इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन को सफल बनाने में शाखा के प्रमुख सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।अध्यक्ष: पंकज छावछरिया
सचिव: मालीराम अग्रवाल
प्रमुख सदस्य: डॉ. विनोद अग्रवाल, जगदीश मुनका, रामावतार बेगराजका, रामअवतार पटवारी, पवन अग्रवाल, किशन चौधरी, सुशील अग्रवाल, श्रीराम सरोज, मुरारी लाल गोयल, नवीन अग्रवाल और अन्य सदस्य।
इस उत्सव ने समाज में एकता और पारंपरिक मूल्यों को संजोने का एक सुंदर संदेश दिया।

