दुनिया में फिर लहराया मोदी का परचम, लगातार बने सबसे लोकप्रिय ग्लोबल नेता

KK Sagar
2 Min Read

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराया है। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स कंपनी Morning Consult के ताजा सर्वे में उन्हें 68 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है, जिससे वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

यह सर्वे 2 से 8 मार्च के बीच विभिन्न देशों के वयस्क नागरिकों की राय पर आधारित है। खास बात यह रही कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी पीएम मोदी की लोकप्रियता स्थिर बनी हुई है, जो उनके नेतृत्व की मजबूत स्वीकार्यता को दर्शाती है।

रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति Guy Parmelin और दक्षिण कोरिया के प्रमुख नेता Lee Jae-myung रहे, जिन्हें 62-62 प्रतिशत अप्रूवल मिला। वहीं चेक गणराज्य और अर्जेंटीना के नेताओं ने क्रमशः 57 और 56 प्रतिशत रेटिंग के साथ तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।

वहीं दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump टॉप-10 में जगह बनाने में भी पीछे रह गए और उन्हें 39 प्रतिशत रेटिंग पर संतोष करना पड़ा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer को 24 प्रतिशत और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron को मात्र 17 प्रतिशत अप्रूवल मिला, जिससे वे सूची में काफी नीचे रहे।

इस बीच पीएम मोदी ने एक और अहम उपलब्धि अपने नाम की है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के अपने कार्यकाल को जोड़ते हुए उन्होंने कुल 8,931 दिनों का नेतृत्व पूरा कर लिया है, जो उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुखों में शामिल करता है।

मॉर्निंग कंसल्ट की यह रेटिंग सात दिन के मूविंग एवरेज पर आधारित होती है और इसे वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता मापने का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....