जय श्रीराम के नारों से गूंजा रांची, भव्य शोभायात्रा में बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

KK Sagar
1 Min Read

रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रांची के फिरायालाल चौक पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रामभक्तों का अभिवादन किया और पूरे माहौल को श्रद्धा व उत्साह से भरा बताया।

मरांडी ने शोभायात्रा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हर ओर आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

फिरायालाल चौक पर निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। रंग-बिरंगे झांकियों, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।

मरांडी ने अपने संदेश में भगवान श्रीराम से सभी भक्तों के कल्याण की कामना करते हुए कहा कि प्रभु की कृपा सभी पर बनी रहे। वहीं, प्रशासन की ओर से भी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....