70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में धनबाद मंडल की गति शक्ति यूनिट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “बेस्ट गति शक्ति यूनिट शील्ड” अपने नाम किया। यह सम्मान यूनिट को वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट कार्यों और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले पांचों मंडलों के बीच हुए मूल्यांकन में धनबाद की गति शक्ति यूनिट ने सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। यूनिट ने परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, बेहतर समन्वय और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस उपलब्धि से धनबाद मंडल में खुशी की लहर है।

