पतरातू में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक, संगठन मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर जोर

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़ जिला युवा कांग्रेस कमिटी द्वारा पतरातू प्रखंड में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुलाम सरवर ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सहजादा तालीम ने किया। इस दौरान रामगढ़ जिला सह-प्रभारी मनोहर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में नेताओं ने संगठन विस्तार, अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे समाज के जमीनी मुद्दों को मजबूती से उठाएं और संगठन को और सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बैठक के अंत में नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मांडू विधानसभा अध्यक्ष कैफ़ रज़ा, रामगढ़ विधानसभा अध्यक्ष जिलानी अंसारी, गोला प्रखंड अध्यक्ष कौसर रज़ा, महताब रज़ा सहित पतरातू प्रखंड के कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....