पाकिस्तान में हल होगा पश्चिम एशिया संकट! शांति वार्ता से पहले ईरान की शर्तें, अमेरिका ने दी धमकी

Neelam
By Neelam
3 Min Read

ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद आज इस्लामाबाद शांति वार्ता होनी है। शांति वार्ता के लिए ईरान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच गया है. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बगर कालिबाफ कर रहे हैंय़ इधर अमेरिका की ओर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारी-भरकम दल के साथ इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। लेकिन इस्लामाबाद में प्रस्तावित ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका के सामने बड़ी शर्त रखी है।

शांति प्रस्ताव से पहले ईरान ने 10 सूत्री शांति प्रस्ताव पेश किया था

अमेरिका के साथ शांति प्रक्रिया के लिए ईरान की पूर्व शर्तों में लेबनान के खिलाफ इजरायल का आक्रमण रोकना और ईरान की अवरुद्ध संपत्तियों की रिहाई शामिल है। ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने शुक्रवार को इस्लामाबाद वार्ता से पहले यह बात कही। मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने एक्स पर लिखा, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से तय किए गए उपायों में से दो का कार्यान्वयन अभी बाकी है: लेबनान में युद्धविराम और बातचीत शुरू होने से पहले ईरान की जब्त संपत्तियों की वापसी। बातचीत शुरू होने से पहले इन दोनों मामलों को पूरा किया जाना अनिवार्य है।”इससे पहले, ईरान ने ट्रंप के ईरान शांति प्रस्ताव के जवाब में 10 सूत्री शांति प्रस्ताव पेश किया था।

बातचीत नाकाम होने पर ट्रंप की ईरान पर हमले की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “द न्यूयॉर्क पोस्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर पाकिस्तान में चल रही बातचीत से कोई समझौता नहीं हो पाता है तो ईरान पर फिर हमला हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि हम जहाजों में सबसे बेहतरीन गोला-बारूद और अब तक बने सबसे अच्छे हथियार भर रहे हैं। ये उन हथियारों से भी बेहतर हैं, जिनका इस्तेमाल हमने पहले किया था।”

जेडी वेंस ने भी ईरान को चेताया

वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार को ईरान को चेतावनी दी कि वह अमेरिका के साथ खेल न खेले। एयरफोर्स टू में चढ़ने से पहले वांस ने कहा, “अगर ईरानी सद्भावना से बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम निश्चित रूप से दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं, लेकिन अगर वे हमारे साथ खेलने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि हमारी बातचीत करने वाली टीम उतनी नरम नहीं है।”

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर बुधवार को लागू हो गया और इस हफ्ते के आखिर में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की चर्चा है कि ईरानी पक्ष का नेतृत्व मोहम्मद बागेर गालिबाफ ईरान की संसद के अध्यक्ष (स्पीकर) करेंगे।

Share This Article