धनबाद – 2024 बैच के विद्यार्थियों द्वारा एलटी–3 (LT-3) में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के डीडीसी (DDC) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर Dr. Viswas, Dr. Gindauria तथा Dr. Dharmendra (प्राचार्य प्रभारी) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्रों द्वारा भाषण, विचार-विमर्श और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश को याद किया गया।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षा एवं समानता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

