आसनसोल। कुल्टी थाना क्षेत्र के शीतलपुर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को आरोपी को आसनसोल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना रविवार की बताई जा रही है, जब आरोपी जवान ने आम देने का लालच देकर बच्ची को अपने क्वार्टर में ले जाकर गलत हरकत करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। CISF ने भी आरोपी जवान को निलंबित कर दिया है।

