धनबाद। दिनांक 27 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में एक गरिमामय संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने फरवरी 2026 माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 29 कर्मचारियों को सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल सहित अन्य महत्वपूर्ण संरक्षा संबंधित खामियों का समय रहते पता लगाया। इन प्रयासों के कारण संभावित रेल दुर्घटनाओं और परिचालन में आने वाली बड़ी समस्याओं को टालने में सफलता मिली।
समारोह में मौजूद अधिकारियों ने इन कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा ही सुरक्षित रेल संचालन की सबसे मजबूत कड़ी है। कार्यक्रम में मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

