धनबाद के समाजसेवी कुमार मधुरेंद्र की पुत्री माही तोमर को जॉब लेटर, IHM ब्रांबे ग्रेजुएशन उत्सव में 102 छात्रों को मिला सम्मान

KK Sagar
1 Min Read

रांची स्थित IHM ब्रांबे में मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को 2023–26 बैच का ग्रेजुएशन उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 102 छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खास उपलब्धि हासिल करते हुए धनबाद के समाजसेवी कुमार मधुरेंद्र की पुत्री माही तोमर को सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र के साथ जॉइनिंग लेटर भी प्रदान किया गया, जिससे पूरे आयोजन का आकर्षण बढ़ गया।

समारोह में टूरिज्म, आर्ट, कल्चर, स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स विभाग के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनु मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं मुकेश कुमार (प्रधान सचिव सह चेयरमैन, IHM), अविनाश कुमार (डिप्टी डायरेक्टर, NCHMCT), भूपेश कुमार (प्रिंसिपल), धीरेन्द्र (DU) और विनीत सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों की मौजूदगी रही और सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....