सिकंदरा नगर पंचायत में रिश्वतखोरी का बड़ा खेल बेनकाब: कार्यपालक पदाधिकारी समेत 2 लोग 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

KK Sagar
2 Min Read

जमुई जिले के सिकंदरा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां विशेष निगरानी इकाई की टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्छता साथी सोनू कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर पंचायत और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

👉 क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, राजेश कुमार मिश्रा नामक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काम करने के एवज में प्रति फाइल 2500 रुपये की मांग की जा रही थी। कुल मिलाकर आरोपियों ने 1.62 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

जब शिकायत की पुष्टि हुई, तो निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और जैसे ही 50 हजार रुपये की पहली किस्त ली जा रही थी, टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

🚨 गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ?

कार्रवाई के तुरंत बाद दोनों आरोपियों को सिकंदरा थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को निगरानी कोर्ट, पटना में पेश किया जाएगा।

📢 इलाके में चर्चा तेज

इस बड़ी कार्रवाई के बाद सिकंदरा में चर्चाओं का बाजार गर्म है। नगर पंचायत में कामकाज को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

📌 जांच जारी, और खुलासे संभव

निगरानी विभाग इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि आगे और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....