पत्रकारों पर हमला, मंत्री मौन! — जामताड़ा में फूटा गुस्सा, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

KK Sagar
1 Min Read

हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए कथित जानलेवा हमले के खिलाफ जामताड़ा में पत्रकारों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में पत्रकारों पर हमले के विरोध में जामताड़ा प्रेस क्लब ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंत्री का पुतला दहन किया।

बारिश के बीच भी नहीं थमा विरोध—प्रेस क्लब अध्यक्ष देवाशीष भारती के नेतृत्व में पत्रकार सुभाष चौक पर एकजुट हुए और नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस समय पत्रकारों पर हमला हुआ, उस वक्त मंत्री खुद मौके पर मौजूद थे। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बनती थी कि हालात को काबू में लाते और दोषियों को रोकते, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक माफी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

इस विरोध प्रदर्शन में प्रेस क्लब के सचिव आरिफ हुसैन, उपाध्यक्ष उज्जवल प्रसाद आजाद, कोषाध्यक्ष मिथिलेश निराला समेत कई पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा—“पत्रकारों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं!”

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....