पटना में सियासी हलचल, सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। इस बीच पटना में विशेष सियासी हलचल देखी गई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से आज सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात की।

लगभग आधे घंटे हुई बातचीत

बिहार में नई सरकार के शपथ लेने के दो हफ्ते बाद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अचानक 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। वहां नीतीश कुमार के साथ उनकी लगभग आधे घंटे तक अकेले में बातचीत हुई। इस दौरान कैबिनेट के संभावित चेहरों और जातीय समीकरणों को साधने पर चर्चा हुई।

दोनों डिप्टी सीएम से भी मिले नीतीश

सीएम सम्राट चौधरी 7 सर्कुलर रोड पर नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे, उस दौरान अंदर पहले से डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी मौजूद थे। साथ ही नीतीश कुमार ने आज डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के आवास जाकर भी उनसे मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक मुलाकात हुई। इसके बाद नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई।

आज दिल्ली जा रहे नीतीश

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ये मुलाकातें अहम मानी जा रही है। खबर है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज रात दिल्ली पहुंचेंगे। वे रात आठ बजे इंडिगो की फ्लाइट से रवाना होकर राजधानी पहुंचेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात तय है। मुख्यमंत्री बनने के बाद अमित शाह से यह उनकी पहली भेंट होगी, जिसे राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

Share This Article