कोल्हान का हेल्थ हब बनेगा MGM, अब ICU ट्रेनिंग के लिए नहीं जाना होगा बाहर

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: कोल्हान संभाग के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग अब जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल को ‘ICU रीजनल ट्रेनिंग हब’ के रूप में विकसित करने जा रहा है। इसका सीधा फायदा न केवल डॉक्टरों को मिलेगा, बल्कि गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों को भी समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

क्या है पूरी योजना?
​स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना के तहत MGM में बेसिक और एडवांस ICU ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। ​यहां कोल्हान क्षेत्र के जिला अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों और अन्य सरकारी केंद्रों के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गंभीर मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को उन्नत तकनीकों में माहिर बनाना है।

मरीजों को कैसे मिलेगा लाभ?
​MGM अस्पताल के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के अनुसार इस सेंटर के बनने से सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि जब हमारे डॉक्टर और स्टाफ एडवांस ICU तकनीकों से लैस होंगे, तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर और गंभीर दुर्घटनाओं के शिकार मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ में सही इलाज मिल पाएगा। इससे मृत्यु दर में कमी आएगी।

Share This Article