बदलेगी बनमाकड़ी की सूरत: डीडीसी ने परखीं विकास योजनाएं, ग्रामीणों को समय पर लाभ दिलाने का संकल्प

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा, जल जीवन मिशन सहित अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन करते हुए निर्माण कार्यो की गुणवत्ता व योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लाभुकों व ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बीडीओ, बीपीओ व अन्य पदाधिकारी व कर्मियों को योजनाओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए और प्रखंड व पंचायत स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित कार्यो में तेजी लाई जाए। उप विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार व लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share This Article