अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बिहार में अधिक दामों में खपाने की योजना बेकार

Neelam
By Neelam
2 Min Read

धनबाद- धनबाद रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और सीबीआई की टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा है। ये कार्रवाई ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपी इस शराब को बिहार में अधिक दामों में खपाने की योजना में थे। हालांकि, उससे पहले ही दबोच लिए गए।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में गठित स्पेशल टॉक्स टीम धनबाद रेलवे स्टेशन पर अपराधिक गस्त व निगरानी कर रही थी। गस्त के दौरान धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 8 के कालका ब्रिज के सामने भोरक में 3:30 बजे तीन व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था पकड़ा गया।

संदेह होने पर आवश्यक जांच पड़ताल करने के बाद उनके पास से दो कार्टून में रखी अवैध शराब दब्त की गई। बरामद अंग्रेजी शराब के संबंध में वैध कागजात मांगने पर उन सभी के द्वारा कोई भी वैध कागजात नहीं दिखाने पर उन्हों जब्त कर लिया गया। तीनो के पास से कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब, प्रत्येक की क्षमता 500 ml, जिसकी अनुमानित कीमत 7200/ रूपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछ-ताछ में बताया कि अधिक पैसे की लालच में धनबाद से अंग्रेजी शराब ले जाकर बिहार में अधिक दामों पर बेचकर पैसा कमाते थे। गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार, बिहार के वैशाली, शिव शंकर कुमार उर्फ़ कुंदन कुमार और नीरज कुमार पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  

Share This Article