National Highways Authority of India (NHAI) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पलमा–गुमला खंड के NH-43 स्थित अंजनधाम टोल प्लाजा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी एम.टी. अत्तरदे ने कल्पतरु सहित कई पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अत्तरदे ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
NHAI द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे हरित आवरण बढ़ाने, प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। “ग्रीन हाईवे” की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए राजमार्ग परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि हरित राजमार्ग न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं, बल्कि सड़क किनारे के क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन को भी मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

