पलामू सदर को मिला नया एसडीपीओ, डीएसपी राजेश यादव ने संभाली कमान

KK Sagar
1 Min Read

मेदिनीनागर : पलामू जिले के सदर अनुमंडल में नए एसडीपीओ के रूप में डीएसपी राजेश यादव ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध नियंत्रण, आम जनता की सुरक्षा तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से ही बेहतर तरीके से कार्य कर सकता है। आम लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

डीएसपी राजेश यादव के योगदान देने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सदर अनुमंडल में विधि व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिलेगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....