बिहार में बदला मौसम का मिजाज, गया-नवादा में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

KK Sagar
1 Min Read

India Meteorological Department ने बिहार के गया और नवादा जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से तीन घंटे के भीतर इन जिलों के कई इलाकों में गरज-तड़क के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात होने की संभावना है।

जारी चेतावनी के मुताबिक हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने गया जिले के कई प्रखंडों और नवादा के आठ प्रखंडों को प्रभावित क्षेत्र में शामिल किया है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें और पेड़, बिजली के खंभों तथा खुले मैदानों से दूर रहें। किसानों को भी खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।

भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन तेज आंधी और वज्रपात को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....