जमशेदपुर : मानगो नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नुक्कड़ नाटक आयोजन नगर निगम परिसर में किया गया। जिसका विषय पर्यावरण में मानव गतिविधि द्वारा होने वाले परिवर्तन, उनके दुष्प्रभाव व सुधार से संबंधित था। नाटक 15 मिनट लगभग का था। जिसमे एक-एक तीन दृश्यों को प्रस्तुत किया गया प्रथम दृश्य में एक ऐसे परिवार को दिखाया गया, जिसके द्वारा ना चाहते हुए भी पर्यावरण प्रदूषित होता है। दृश्य दिखाया गया कि कैसे एक परिवार एक दिन में इतनी सारी चीजों का उपयोग करता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है।

वही दूसरे दृश्य में दिखाया गया कि मानव उपयोग के लिए बनने वाली वस्तुएं जैसे फर्नीचर पेंसिल मकान के लिए प्रतिदिन लोहारों को ना चाहते हुए भी वृक्षों को काटना पड़ता है, जिसके कारण पर्यावरण में परिवर्तन हो रहा है। तीसरे व अंतिम दृश्य में दिखाया गया कि कैसे हम अपने घरों से निकलने वाले कचरे को पूरा उपयोग कर घरों से कम से कम कचड़ा निकालें जिससे पर्यावरण को कम से कम क्षति पहुंचे। नाटक में नट-नटी का किरदार मुख्य रहा, जिसे गीता कुमारी व कृष्णा कर्मकर ने बखूबी निभाया। नाटक का नाम पर्यावरण में परिवर्तन था, जिसमें कुल 7 कलाकारो की भूमिका थी।

नाटक का वीडियो बनाया गया, जिसे मानगो नगर निगम के जल्द ही वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा तथा मानगो नगर निगम के फेसबुक पेज पर नाटक को लाइव प्रसारित किया गया। जिसे स्वरूप दशकों से अच्छा प्रतिक्रिया प्राप्त हुआ। नाटक के विशेष दर्शक के रूप में उपस्थित मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय उपस्थित रहे व नाटक टीम की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम जल्द ही यह नाटक को डॉक्यूमेंट्री फिल्म में परिवर्तन करेगी। मौके पर नगर प्रबन्धक, स्वच्छता विशेषज्ञ, सफाई पर्यवेक्षक व ब्रांड एंबेसेडर मोह्मद खलीद एकबल, तहीर हुसैन, केपी रवि के साथ-साथ मानगो नगर निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।