10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग

Neelam
By Neelam
2 Min Read

देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया। चुनाव आयोग की ओर से जानकारी दी गई है कि 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून  को चुनाव कराया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल

चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, राज्यसभा के जिन 24 सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई 2026 में खत्म हो रहा है। उनकी सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. इन चुनावों के लिए अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून तय की गई है। आयोग के मुताबिक, मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

किस राज्य से कितनी सीटें हो रही खाली

जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात की चार-चार, झारखंड से दो, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश के एक-एक सीट के लिए चुनाव होंगे।

खरगे सहित ये दिग्गज होंगे रिटायर

राज्यसभा से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवोगौड़ा जैसे प्रमुख नेता सेवानिवृत्त होंगे। राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी खाली होने जा रही हैं।

Share This Article