जिले का कोई भी मतदाता अब अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन आसानी से पता कर सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने बीएलओ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वेबसाइट खुलने के बाद मतदाताओं को “Contacts” विकल्प में जाकर “BLO” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र का चयन करना है। विधानसभा का नाम चुनते ही संबंधित क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

