पलामू पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, कांग्रेस नेताओं में किया स्वागत

Neelam
By Neelam
1 Min Read

पलामू- अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू के पलामू आगमन पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत समारोह में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article