भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: मनातू-चक में CLF ने शुरू किया ‘प्यास बुझाओ अभियान’, राहगीरों को मिल रहा ठंडा शुद्ध पानी

KK Sagar
2 Min Read

विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन, महिलाओं की पहल की हर ओर हो रही सराहना

मनातू। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मनातू प्रखंड में जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित विभिन्न सीएलएफ केंद्रों द्वारा सराहनीय पहल की गई है। बुधवार को मनातू सीएलएफ, चक सीएलएफ एवं अन्य सीएलएफ केंद्रों की ओर से राहगीरों और आमजनों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई।

मनातू सीएलएफ द्वारा किसान भवन के समीप एवं सीएलएफ कार्यालय के बाहर ठंडे और स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस व्यवस्था का उद्घाटन एसबीआई बैंक मैनेजर ने फीता काटकर किया। वहीं चक सीएलएफ की ओर से कलाली चौक एवं चक बाजार में राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई, जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि उद्देश्य यादव ने किया।

इस दौरान सरिता देवी, गीता देवी, लाखू देवी, बीएपी छोटू तूरी, समूह की दीदियाँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रामरतन यादव, सुरेश यादव, अर्जुन यादव, मुकेश पासवान, नीतीश कुमार और पिंटू ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि यह पहल पूरी तरह जनहित को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि तेज गर्मी में राहगीरों को राहत मिल सके और लोगों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....