पटना में बड़ा हादसा, लोगों से भरी नाव गंगा में पलटी, तीन की मौत, कई लापता

Neelam
By Neelam
2 Min Read

पटना से सटे बाढ़ में गुरुवार को गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ उस वक्त नाव पर कुल 14 लोग सवार थे। बीच नदी में नाव अचानक पलट गई।

पांच लोगों की तलाश जारी

16 लोगों को लेकर निकली नाव बीच नदी में अनियंत्रित होकर डूब गई। यह नाव बाढ़ के उमानाथ घाट लौटते समय दियारा में डूबी है। इस हादसे के बाद अब तक तीन की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सात लोग जीवित निकले या निकाले गए हैं। एसडीपीओ राम कृष्ण के अनुसार गायब पांच लोगों की तलाश जारी है, हालांकि परिजनों ने कुल सात गायब नामों की सूची दी है।

तेज हवा के कारण नाव पलटी

नाव के पलटने की वजह तेज हवा बताई जा रही है। पटना जिला प्रशासन ने बताया कि आज सुबह लगभग 5:45 बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के समीप बिंद टोली के 14 लोग नाव पर चढ़कर समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा, मोहिउद्दीननगर गए थे। अक्सर लोग परवल तोड़ने एवं अन्य खेती कार्यों से वहां जाते थे। वापस लौटने के क्रम में तेज हवा के कारण सुल्तानपुर दियारा, समस्तीपुर के पास नाव पलट गई।

Share This Article