‘इराज के पापा’वाली शर्ट मेंदिखा तेजस्वी का खास अंदाज, पोते के जन्मदिन पर एकजुट लालू परिवार

Neelam
By Neelam
2 Min Read

तेजस्वी यादव के बेटे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इकलौते पोते इराज लालू यादव का जन्मदिन बुधवार को गाजियाबाद में धूमधाम से मनाया गया। इस ग्रैंड पार्टी में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बर्नर्जी समेत विपक्षी दिग्गजों का जुटान हुआ। इस पार्टी में तेजस्वी यादव खास अंदाज में नजर आए। तेजस्वी की ‘पापा वाली कमीज’ ने तो महफिल ही लूट ली। 

तेजस्वी के बेटे इराज का पहला जन्मदिन

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन बीती रात बड़ी धूमधाम से मना। गाजियाबाद में लालू की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव के घर ‘रागिनी विला’ में यह समारोह आयोजित किया गया था।

Iraj’s Father लिखी शर्ट पहने नजर आए तेजस्वी

इस मौके पर तेजस्वी बेहद खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने जो शर्ट पहनी थी, उसपर Iraj’s Father लिखा था। मतलब की इराज के पापा। पोते के जन्मदिन पर लालू की खुशी भी देखते ही बनी। वो केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ-साथ अन्य मौकों पर भी केंद्र में दिखे।

रोहिणी की नाराजगी अब तक है कायम?

बर्थ-डे सेलिब्रेशन में लालू परिवार एकजुट नजर आया। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी पार्टी में नजर आए। इराज के बर्थ-डे पार्टी से रोहिणी की दूरी यह बताता है कि उनकी नाराजगी शायद अभी तक कायम है।

Share This Article