खान सर मामले में पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब, 4 हफ्ते का दिया समय, जानें पूरा मामला

Reena Sharma
1 Min Read

चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर से जुड़े मामले की सुनवाई बुधवार को पटना हाई कोर्ट मे हुई। खान सर पर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज एफआईआर के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में बिहार सरकार से जवाब तलब कर लिया है।

एफआईआर रद्द और कोचिंग दोबारा खोलने की अनुमति की मांग

फैजल खान के ऊपर दर्ज एफआईआर को रद्द करने और उनके बंद किए गए कोचिंग संस्थान को पुनः संचालित करने की अनुमति देने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता फैजल खान की ओर से अदालत को बताया गया कि दर्ज प्राथमिकी निराधार है और इससे उनकी शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही कोचिंग संस्थान को दोबारा खोलने की अनुमति देने की भी मांग की गई।

Advertisement

बिहार सरकार को चार हफ्ते का वक्त

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को नोटिस जारी करते हुए चार हफ्तों के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि सरकार का पक्ष आने के बाद मामले पर आगे विचार किया जाएगा।

Share This Article