Kolhan University: कोल्हान यूनिवर्सिटी ने जारी किया BSc Nursing फर्स्ट सेमेस्टर का टाइम-टेबल, 2 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बेसिक बीएससी नर्सिंग के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।यूनिवर्सिटी ने बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी इस शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं आगामी 2 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं।

परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम
​विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, परीक्षा का आयोजन पहली पाली में किया जाएगा।
परीक्षा का समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
रिपोर्टिंग टाइम: सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले, यानी सुबह 08:30 बजे तक अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

विषयवार परीक्षा शेड्यूल
2 जुलाई (गुरुवार): अप्लाइड एनाटॉमी एंड अलाइड फिजियोलॉजी
4 जुलाई (शनिवार): अप्लाइड सोशियोलॉजी एंड अप्लाइड साइकोलॉजी

Advertisement

यहां बनाया गया है एकमात्र परीक्षा केंद्र
​कोल्हान प्रमंडल के कुल 7 नर्सिंग कॉलेजों के परीक्षार्थियों के लिए केवल एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा केंद्र का नाम: श्रीमती केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज (बिष्टुपुर, जमशेदपुर)।
केंद्र अधीक्षक: केएमपीएम कॉलेज के प्राचार्य ही इस परीक्षा के केंद्र अधीक्षक की भूमिका में होंगे।

यूनिवर्सिटी की सख्त चेतावनी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के दौरान सामूहिक कदाचार, वॉक-आउट या किसी भी तरह की अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थियों को शून्य अंक दिए जाएंगे। इसके साथ ही वीक्षकों से उलझने या उन पर दबाव बनाने की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article