कटिहार में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 15 की हालत नाजुक

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार के कटिहार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया है। यहां मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 25 लोग जख्मी हो गए, इनमे से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अनियंत्रित होकर बल पलटी

घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास की है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 से 70 मजदूर सवार थे, जो ईंट-भट्ठे में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। नवादा जिले के एक ईंट भट्टे में काम करने के बाद मजदूर अपने घर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कार सामने आ जाने से बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई।

कार को बचाने की कोशिश में हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने बस पर से संतुलन खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। कार की टक्कर लगते ही बस पलट गई, जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी और राहत कार्य शुरू किया।  एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लगाए गए थे 25 घायल

कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विनीत कुमार ने बताया है कि 25 घायल अस्पताल पहुंचे थे सभी का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पूर्णिया भेज दिया गया है। घायलों में 10 की स्थिति सामान्य पाई गई, लेकिन 15 घायलों को स्थिति गंभीर थी। इस कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गंभीर हालत में 15 मजदूरों को रेफर किया गया

इस हादसे में कुल 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनीत कुमार के अनुसार, गंभीर रूप से घायल सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

Share This Article