मुजफ्फरपुर में एनकांउटर, मर्डर के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस की गोली से एक अपराधी जख्मी

Reena Sharma
1 Min Read

बिहार में पुलिस-प्रशासन अपरादियों की कमर तोड़ने में लगी है। अपराधियों के खिलाफ चले जा पहे अभियान के तहत मुजफ्फरपुर मुसहरी थाना इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और मर्डर के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में एक शातिर पुलिस की गोली से घायल हो गया है। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

वाहन जांच के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग

मुशहरी थाना क्षेत्र में नहर बांध पक्की सड़क पर गंगापुर भटौलिया नहर पुल के निकट रात ढाई बजे वाहन जांच के दौरान पुलिस और अपराधियों में भिड़ंत हो गई। खुद को घिरता देख अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।जिससे अपराधी के पैर में गोली लग गई।

Advertisement

प्रापर्टी डीलर की हत्या समेत कई मामलों में आरोपी

घायल अपराधी की पहचान वैशाली जिले के महुआ निवासी अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अमित कुमार सिंह मुशहरी के एक प्रापर्टी डीलर की हत्या में वह आरोपित है। इसके अलावा उस पर तीन और मामले दर्ज हैं। 

Share This Article