भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो गलत है उसपर होगी कार्रवाई

Neelam
By Neelam
2 Min Read

17 जून को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है। एनकाउंट को लेकर पुलिस-प्रशासन पर उठ रहे सवाल के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है। वे पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

कोई गलत है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी-सीएम

सम्राट चौधरी ने कहा कि भरत तिवारी के साथ गलत करने वालों पर शख्त कार्रवाई होगी। कोई गलत है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिहार की संरचना में ‘सबका साथ सबका विकास’ है। लोकतंत्र में सरकार पूरी तरह जवाबदेह होती है।

सरकार ने दिया न्यायिक जांच का आदेश

इससे पहले जब वे मीडिया के सामने आए थे तो पत्रकारों ने उनसे भरत तिवारी केस पर सवाल किया था तो उन्होंने चुप्पी साध ली थी। हालांकि, बीते बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें भोजपुर एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की मुहर लगी थी। पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा को जांच की जिम्मेदारी मिली है। आज (गुरुवार) विनोद सिन्हा बिलौटी गांव भी गए थे। परिजनों से वे मिले हैं।

Share This Article