Tata Steel Employees DA Hike: टाटा स्टील के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सावन से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, बढ़कर आएगी सैलरी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और बेहद अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को राहत देने वाली यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 के वेतन से लागू होने जा रही है। खास बात यह है कि इसका बढ़ा हुआ भुगतान कर्मचारियों को अगस्त 2026 में मिलने वाली सैलरी के साथ किया जाएगा।

महंगाई सूचकांक के आधार पर हुआ फैसला
​कंपनी प्रबंधन के मुताबिक यह डीए बढ़ोतरी महंगाई सूचकांक के ताजा आंकड़ों के आधार पर कैलकुलेट की गई है। टाटा स्टील के कर्मचारी संघों (यूनियन) और एचआर विभाग द्वारा समय-समय पर की जाने वाली डीए कैलकुलेशन प्रक्रिया कर्मचारियों के हितों की पूरी रक्षा करती है। इसमें अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों को उनकी कैटेगरी के हिसाब से फायदा दिया गया है।
​एनएस (NS) ग्रेड कर्मचारी: इन्हें एक निश्चित राशि के रूप में लाभ मिल रहा है।
​ओएस (OS) ग्रेड कर्मचारी: इन कर्मचारियों को प्रतिशत के आधार पर लाभ दिया जा रहा है।

पुराने और नए ग्रेड रिवीजन के तहत जानिए किसे क्या मिला
​पुराने ग्रेड रिवीजन के अनुसार पिछला क्वार्टर औसत (मार्च-मई 2026) 149.93 रहा, जबकि उससे पिछले क्वार्टर (दिसंबर 2025-फरवरी 2026) का औसत 148.43 था। इसमें 1.50 पॉइंट का अंतर आया है।
​कुल पॉइंट बढ़ोतरी: 98 पॉइंट्स
​पुरानी सीरीज में डीए बढ़ोतरी: 1.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
​एनएस ग्रेड के कर्मचारी: इन्हें हर महीने 294 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी।
​ओल्ड ग्रेड के कर्मचारी: इन्हें भी 1.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलेगी।
​वर्तमान डीए: पुराने ग्रेड रिवीजन के अनुसार अब यह 50.6 प्रतिशत हो गया है।

Advertisement

नए ग्रेड रिवीजन के अनुसार
​पॉइंट्स में बढ़ोतरी: डीए में 97 पॉइंट्स की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
​नकद फायदा: कर्मचारियों को लगभग 291 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी।
​कुल डीए राशि: यह अब 1,149 रुपये हो गई है।
​ओल्ड ग्रेड के कर्मचारी: इन्हें 1.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलेगी।
​वर्तमान डीए: नए ग्रेड रिवीजन के तहत यह 4.04 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

Share This Article