धनबाद: शहर के बस स्टैंड के समीप गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने धनबाद थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासी शंभू सिंह ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से धनबाद बस स्टैंड के आसपास कचरा चुनकर अपना जीवनयापन करता था। उनके अनुसार, कचरा चुनने से मिलने वाले पैसों से वह अक्सर शराब का सेवन करता था।
शंभू सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे शौच के लिए गए, तब उन्होंने एक व्यक्ति को जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि मृतक वही व्यक्ति है, जो लंबे समय से बस स्टैंड के आसपास कचरा चुनने का काम करता था।
फिलहाल शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

